Covid 19 से हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत 4 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (15:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोनावायरस से अब भी संक्रमित कुल मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 9 राज्यों में हैं जबकि अब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्रप्रदेश में हुई हैं।
 
ALSO READ: पीएम मोदी की लोगों से अपील, कोरोना वायरस को हल्के में न लें, मास्क पहनें
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले केवल 5 राज्यों से सामने आए हैं- महाराष्ट्र से 9,67,349, आंध्रप्रदेश से 5,27,512, तमिलनाडु से 4,80,524, कर्नाटक से 4,21,730 और उत्तरप्रदेश से 2,85,041 मामले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक देश में 9,19,018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। संक्रमण का इलाज करा रहे 74 प्रतिशत से अधिक मरीज 9 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि कोरोनावायरस से अब भी संक्रमित 49 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से हैं। महाराष्ट्र इस मामले में सबसे ऊपर है, जहां ऐसे मरीजों की संख्या 2,50,000 है जबकि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश 97,000 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
 
देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 95,735 मामलों में से 23,000 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र और 10,000 से ज्यादा मामले आंध्रप्रदेश से हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 1,172 लोगों की मौत हुई जिसमें से 32 प्रतिशत मौत यानी 380 लोगों की मौतें महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद कर्नाटक में 128 और तमिलनाडु में 78 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौतें 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्रप्रदेश में हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में गुरुवार को कोविड-19 के 1 दिन में रिकॉर्ड 95,735 मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 44,65,863 हो गए और 1,172 लोगों की मौत से मृतक संख्या 75,062 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 34,71,783 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

अगला लेख