Hanuman Chalisa

पीएम मोदी की लोगों से अपील, कोरोना वायरस को हल्के में न लें, मास्क पहनें

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (15:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से कहा कि वे कोरोनो वायरस महामारी को हल्के में नहीं लें। उन्होंने कहा कि जब तक कि वैज्ञानिक इस महामारी का टीका नहीं बना लते हैं, लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
 
मोदी ने कहा, 'मुझे आपसे कुछ उम्मीदें हैं। आप मास्क पहनने के नियम का पालन करें और दो गज की दूरी बनाकर रखें।'
 
उन्होंने कहा कि आप सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें। ये चीजें महत्वपूर्ण हैं। कोरोनो वायरस को हल्के में न लें। मोदी ने यह भी कहा कि जब तक कि वैज्ञानिक कोविड-19 के इलाज के लिए टीका तैयार नहीं कर लेते हैं, तब तक यह सामाजिक दूरी बनाकर रखने का ‘टीका’ खुद को महामारी से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। यह एकमात्र समाधान है।
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर 20,050 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) के शुभांरभ और बिहार के लिए कई और योजनाओं की शुरुआत करते हुए मोदी ने यह बात कही। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से भी बचें।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में संक्रमण के 95,735 नए मामले सामने आए हैं। महामारी से 1,172 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह यह महामारी अब तक 75,062 लोगों की जान ले चुकी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 44 लाख को पार कर गया है। अब तक 34,71,783 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

CM योगी ने रामपुर और बिलासपुर को दी 700 करोड़ से ज्‍यादा लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात, आस्था के अपमान पर विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

अगला लेख