Covid-19 : दिल्ली गेट कब्रिस्तान में जगह की कमी पड़ सकती है

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (09:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के कारण मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली गेट स्थित एक  नए कब्रिस्तान पर दबाव बना हुआ है और हो सकता है कि जून के अंत तक शव दफनाने के लिए कोई जगह नहीं बचे।  कब्रिस्तान प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने शुक्रवार को यह बात कही।
 
समिति के सदस्य मसरूर सिद्दीकी ने कहा कि यहां दरियागंज के निकट स्थित इस कब्रिस्तान में पिछले कुछ दिन से  दफनाने के लिए प्रतिदिन कोविड-19 मरीजों के 10-12 शवों को लाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से कब्रिस्तान में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगभग 300 शवों को दफनाया  गया है। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैले इस कब्रिस्तान में 100-150 और शवों को दफनाने के लिए स्थान है।
 
उन्होंने कहा, अब तक जगह की कोई समस्या नहीं है लेकिन कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को दफनाने की  वर्तमान दर यही बनी रही तो इस महीने के अंत तक हो सकता है कि शवों को दफनाने के लिए कोई जगह नहीं बचे।
 
दिल्ली वक्फ बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंगोलपुरी, द्वारका, खादर  और गाजीपुर के अन्य कब्रिस्तानों में भी शव दफनाए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, हालांकि दिल्ली गेट के निकट दफनाने के लिए शवों की संख्या अधिक है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन  करते हुए अब तक 299 शव दफनाए गए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख