BMC का दावा मुंबई में दर्ज हुआ कोरोना वेरिएंट XE का पहला केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (21:05 IST)
नई दिल्ली। जीनोम अनुक्रमण के लिए सरकार द्वारा गठित समूह ‘इंसाकॉग’ उस मामले का जीनोमिक विश्लेषण कर रहा है जिसके बारे में बीएमसी के अधिकारियों ने कहा है कि एक महिला एक्सई स्वरूप से संक्रमित हुई थी। हालांकि, वैज्ञानिक अध्ययन में अब तक इस बारे में कोई सबूत नहीं मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को कहा कि फरवरी के अंत में दक्षिण अफ्रीका से महिला भारत आई थी और मार्च में उसके एक्सई स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक्सई स्वरूप का पहला मामला ब्रिटेन में आया था।
 
हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सबूत से ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह एक्सई स्वरूप का मामला है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (इंसाकॉग) के विशेषज्ञों ने नमूने की ‘फास्टक्यू फाइल’ का विश्लेषण किया है और अनुमान लगाया है कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले वायरस की जीनोमिक संरचना एक्सई स्वरूप की जीनोमिक संरचना के अनुरूप नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई में एक्सई से संक्रमण की पुष्टि के बाद इंसाकॉग मामले का जीनोमिक विश्लेषण कर रहा है।’’ 

 
ALSO READ: भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की दस्तक, ओमिक्रोन के BA.2 Variant से ज्यादा संक्रामक
 
बीएमसी के अधिकारी के मुताबिक सीरो सर्वेक्षण के दौरान कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप के एक मामले की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 11वें बैच के 376 नमूनों के अनुक्रमण में इस परिणाम का पता चला। कप्पा स्वरूप के मामले मुंबई में पहले भी आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : उप्र के कई जिलों में नदियां उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट, बचाव एवं राहत अभियान शुरू

मुलायम को मिली कोठी अब नहीं रहेगी सपा के पास, उप्र प्रशासन ने खाली करने का दिया आदेश

मेदवेदेव के बयान से भड़के ट्रंप, रूसी तट के पास करेंगे 2 परमाणु पनडुब्बियां तैनात

Chhattisgarh : हाथियों के हमले में 4 लोगों की मौत, 1 हाथी की करंट से गई जान

भारत ने यूरोपीय संघ के लिए तय किया 5841 टन चीनी निर्यात कोटा

अगला लेख