Hanuman Chalisa

Covid-19: जम्मू कश्मीर में 2 जिले रेड जोन से बाहर, 2 का ग्रीन जोन का तमगा छिना

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (14:43 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन में ढील के क्रियान्वयन से एक दिन पहले रविवार को विभिन्न जिलों के लिए नई वर्गीकरण सूची जारी की।
 
केंद्रशासित प्रदेश में जम्मू क्षेत्र के कठुआ और सांबा जिले रेड जोन से बाहर हो गए हैं, जबकि पुंछ और राजौरी जिलों का ग्रीन जोन का तमगा छिन गया है। चार अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है।
 
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रेड जोन में 9 जिले-कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा तथा जम्मू का रामवन शामिल है।
 
आदेश में कहा गया कि 9 जिले-कश्मीर क्षेत्र में गांदेरबल और बांदीपुरा और जम्मू क्षेत्र में जम्मू, उधमपुर, कठुआ, सांबा, रियासी, पुंछ और राजौरी ऑरेंज जोन में शामिल हैं। इसमें कहा गया कि जम्मू क्षेत्र में चेनाब घाटी स्थित डोडा और किश्तवाड़ जिले लगातार ग्रीन जोन में बने हुए हैं।
 
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के अब तक 3,467 मामले सामने आ चुके हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।
 
आदेश में कहा गया है कि सोमवार से लॉकडाउन में ढील क्रियान्वित करने के मद्देनजर मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद जिलों का वर्गीकरण किया गया है।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख