Hanuman Chalisa

पहली बार देश में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मरीज, लगातार दूसरे दिन 1000 से ज्यादा की मौत

Webdunia
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (09:55 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 2,00,739 नए मामले मामले दर्ज किए गए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 हो गई है। वहीं इस दौरान 93,528 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।
 
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नए मामले सामने आए, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई। उत्तर प्रदेश में 20510 नए मरीज मिले, 84 लोगों की मौत।
 
दिल्ली में कोविड-19 के 17,282 नए मामले सामने आए जो अभी तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं। साथ ही, यहां 100 से मरीजों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 14,250 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,86,244 हो गई है।
 
चिंता की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ्य मरीजों की संख्या में गिरावट के कारण सक्रिय मामलों में एक लाख से अधिक 1,00,173 की वृद्धि दर्ज की गई और अब सक्रिय मामले बढ़कर 14,65,877 पहुंच गई हैं। इसी अवधि में 1,037 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,73,152 हो गई है।
 
देश में रिकवरी दर घटकर 88.31 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.41 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.23 फीसदी रह गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

अगला लेख