Hanuman Chalisa

तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण, 5 राज्य अभी भी बढ़ा रहे हैं चिंता

Webdunia
गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (10:56 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। नए मरीजों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि दिल्ली, महाराष्‍ट्र समेत 5 राज्यों में अभी भी कोरोना के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,299 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 06 हजार 996 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,25,076 हो गई है।
 
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2,146, महाराष्‍ट्र में 1,847, कर्नाटक में 1,680, केरल में 1,317 और हरियाणा में 1,145 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 17.41 प्रतिशत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 26 हजार 879 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 25 हजार 076 हो गई।
 
देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 0.28 प्रतिशत है। 98.53 प्रतिशत मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 1.19 फीसदी मरीज महामारी की वजह से काल के गाल में समा गए।
 
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25 लाख 75 हजार 389 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। अब तक देश में वैक्सीन की 207.29 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। गुरुवार को 3 लाख 56 हजार 153 लोगों की कोरोना जांच की गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने रूसी तेल पर दी बड़ी छूट, भारत के लिए क्या हैं मायने?

LIVE: चारधाम यात्रा के लिए 18 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, कुछ ही देर में शुरू होगी यात्रा

क्या कागजों तक सीमित है 'पॉश' कानून? टीसीएस नासिक मामले और बढ़ती शिकायतों ने खोली कंपनियों की पोल

Top News : हार्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव, महिला बिल गिरने पर NDA आक्रामक

हार्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस: ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी पर दी बड़ी चेतावनी

अगला लेख