Hanuman Chalisa

Corona India Update: देश में कोरोना के 6.8 लाख एक्टिव केस, 70 लाख से ज्यादा स्वस्थ

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (10:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले 78 के पार हो गए हैं और इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 6.80 लाख के करीब पहुंच गई है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार देर रात तक संक्रमण के 53,370 नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 78,14,682 हो गया है और मृतकों की संख्या 650 और बढ़कर 1,17,956 हो गई है।
 
देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 67,549 कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 70,16,046 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने और इनकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 14,829 की कमी दर्ज की गई है। सक्रिय मामले घटकर 6,80,680 पर आ गए हैं।
 
देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 89.78% प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.71% पर आ गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है।
 
विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 4,21,35,911 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2,23,914 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 84,87,707 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर 'अल नीनो' का साया! भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बड़ी हलचल, IMD ने दी चेतावनी

Live: कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस

Top News 13 June: ट्रंप ने ईरान पर लगाया भारतीय जहाजों पर हमले का आरोप, पीएम मोदी आज फ्रांस रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

अगला लेख