Hanuman Chalisa

फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले 16,906 नए मरीज, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (09:56 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 17000 नए मामले आए। जुलाई के पहले 13 दिन में 2 लाख 17 हजार 633 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 36 लाख 69 हजार 850 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.32 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज पश्चिम बंगाल में सामने आए। यहां 2,659 नए मरीज मिले हैं। महाराष्‍ट्र में 2,435, तमिलनाडु में 2,280, केरल में 2,211 और कर्नाटक में 891 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 16,906 नए मामले आए जबकि 45 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 519 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 457 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1414 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
Koo App
पिछले 24 घंटे में 15 हजार 447 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 11 हजार 874 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 199.12 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 15 हजार 068 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख