Festival Posters

भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी इजाफा

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (10:11 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,422 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,16,479 हुई। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 640 की वृद्धि दर्ज की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 45,749 से बढ़कर 46,389 पर पहुंच गई। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 34 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 28,250 हो गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.71 फीसदी है। अब तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 41 हजार 840 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख