Hanuman Chalisa

5 दिन बाद देश में 10,000 से कम नए कोरोना मरीज, इंदौर में संक्रमण दर 20 फीसदी

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2022 (09:47 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 9,923 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 7293 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 17 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 21 दिनों में 1 लाख 52 हजार 487 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 79 हजार के पार पहुंच गई। 5 दिन बाद नए कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 10,000 से कम हुई। इस बीच इंदौर में सोमवार को संक्रमण दर 20 फीसदी हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 19 हजार 396 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 890 लोगों की मौत हो गई और 79 हजार 313 का इलाज चल रहा है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 4 प्रतिशत के पार हुई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है। 0.18 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.32 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 13 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के 2,354 नए मामले सामने आए, केरल में 2,786, दिल्ली में 1,060, हरियाणा में 684 और तमिलनाडु में 686 नए कोरोना संक्रमित मिले। 
 
इंदौर में मिले संक्रमण दर ने डराया : इंदौर में पिछले 24 घंटों में 160 सैंपलों की जांच की गई इनमें से 33 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सैंपलिंग में मिलने वाला 5वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख