Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21,000 से ज्यादा मामले, एक्टिव मरीज 1.5 लाख के करीब

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (10:58 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के 21,000 से ज्यादा मामले सामने आए। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 38 लाख 47 हजार 065 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.49 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस केरल में सामने आए। यहां 2,662 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,486, महाराष्‍ट्र में 2,289, तमिलनाडु में 2,093 और कर्नाटक में 1,552 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 21,880 नए मामले आए जबकि 60 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 930 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 49 हजार 482 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 601 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
पिछले 24 घंटे में 21 हजार 219 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 31 लाख 71 हजार 653 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है।
 
Koo App
अब तक देश में कुल 201.30 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 37 लाख 06 हजार 997 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख