Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 19,400 नए मामले, 49 मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (09:58 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,406 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 26 हजार 994 पर पहुंच गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,34,793 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 से 49 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,649 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।
 
बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 571 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 4.96 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 34 लाख 65 हजार 552 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 205.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सामने आए नए मामलों के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,64,793 हो गई जबकि मृतक संख्या 26,327 पर पहुंच गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा

जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

अगला लेख