Festival Posters

7 दिन में मिले 1.14 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 5 राज्यों में महामारी ने फिर बढ़ाई दहशत

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (10:09 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 19000 नए मामले आए। जुलाई के पहले 7 दिन में 1 लाख 14 हजार 522 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 35 लाख 66 हजार 739 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.19 लाख से ऊपर पहुंच गई।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 4,113 नए मरीज मिले हैं। महाराष्‍ट्र में 3,142, तमिलनाडु में 2,743, पश्चिम बंगाल में 2,352 और कर्नाटक में 1,127 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 18,930 नए मामले आए जबकि 35 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 305 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 19 हजार 457 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,245 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 14 हजार 650 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 29 लाख 21 हजार 977 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.52 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 198.20 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9 लाख 95 हजार 810 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख