Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार, 24 घंटों में 4,041 मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 21,000 पार

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (10:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 4,041 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 2363 व्यक्ति कोविड से मुक्त हुए और महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार के पार पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अुनसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 68 हजार 585 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार 394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 651 मारे गए और एक्टिव मरीजों की संख्या 19,509 से बढ़कर 21,177 हुई।
 
देश में दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 12 लाख 05 हजार 840 लोगों को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
Koo App
महाराष्‍ट्र में लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मामले : महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1045 नए मामले सामने आए और 1 संक्रमित की मृत्यु हो गई। बुधवार को भी यहां 1,081 कोरोना संक्रमित मिले थे। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,559 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर: एक अद्वितीय, कालजयी एवं वैश्विक प्रतिमान

अगला लेख