WHO महानिदेशक ने कहा, Covid 19 भारत के लिए आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का अवसर

Webdunia
शनिवार, 6 जून 2020 (13:54 IST)
संयुक्त राष्ट्र। कोविड-19 महामारी ने जहां दुनिया के कई देशों के लिए बड़ा संकट खड़ा किया है, वहीं यह भारत के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का 'अवसर' साबित हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॉस अदानोम गेब्रेयसस यह राय व्यक्त की है।
ALSO READ: खुशखबर, कोरोना संक्रमण का इलाज खर्च आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है कवर
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेयसस ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर सवाल के जवाब में कहा कि यह भारत के लिए विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने का अवसर है। भारत में कोरोना वायरस के मामले अब भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में इटली को पीछे छोड़कर भारत 6ठे स्थान पर पहुंच गया है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 2,36,657 पर पहुंच गए हैं। अब तक यह महामारी देश में 6,642 लोगों की जान ले चुकी है।
 
गेब्रेयसस ने शुक्रवार को जिनेवा में कहा कि निश्चित रूप से कोविड-19 दुनिया के कई देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हमें इसें अवसरों को भी खोजना होगा। उदाहरण के लिए भारत में यह आयुष्मान भारत योजना को आगे बढ़ाने का अवसर है। विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान दिया जा सकता है। मुझे इस बात की जानकारी है कि सरकार आयुष्मान भारत को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2018 में इसकी शुरुआत की थी। मोदी ने पिछले महीने कहा था कि इस योजना का लाभ लेने वालों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है। इस योजना के दायरे में 50 करोड़ लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य है। योजना के तहत प्रति परिवार हर साल 5 लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख