सुखद खबर, कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

भाषा
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (17:30 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने यहां एम्स में एक बच्चे को जन्म दिया है जो स्वस्थ है।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रोफेसर डॉ. नीरजा भटला ने कहा कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को महिला ने आपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया।  डॉ. नीरजा भटला के नेतृत्व में एक टीम ने ऑपरेशन किया।
 
उन्होंने कहा कि शिशु स्वस्थ है।  यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वायरस के लिए शिशु के नमूने का परीक्षण कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि हम उसकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लक्षणों पर गौर कर रहे हैं। अब तक शिशु स्वस्थ है।
 
डॉक्टरों के अनुसार यह कोरोना वायरस संक्रमित महिला के बच्चा होने का दिल्ली में पहला मामला है।  नवजात शिशु की मां के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता पिछले सप्ताह ही चला था।

उससे पहले महिला के पति के इस बीमारी की चपेट में आने का पता लगा था। महिला के पति एम्स में ही सीनियर रेंजिडेंट डॉक्टर हैं। बच्चा अपनी मां के साथ है, क्योंकि उसे स्तनपान की आवश्यकता है।
 
एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं है जिसके अनुसार स्तनपान से वायरस फैलता हो। उन्होंने बताया कि मां का स्वास्थ्य भी ठीक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख