Hanuman Chalisa

48 घंटे में 9 यात्रियों की मौत के बाद जागा रेलवे, यात्रियों से की अपील

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली। श्रमिक विशेष ट्रेनों में लोगों की मौत की खबरों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि यदि वे पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो वे इन ट्रनों में यात्रा नहीं करें।
 
इन ट्रेनों में 48 घंटे में कम से कम नौ यात्रियों की मौत की खबरें 27 मई को सामने आई थीं। रेलवे का कहना है कि ये सभी लोग पहले से बीमार थे।
 
रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए एक मई से रोजाना श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रही है ताकि प्रवासी श्रमिक अपने घर पहुंच सकें।
 
रेलवे ने एक बयान में कहा कि ऐसा देखा गया है कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे कुछ लोग श्रमिक ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिससे कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों की श्रमिक ट्रेनों में मौत के कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामले सामने आए हैं।
 
उसने कहा कि रेलवे मंत्रालय कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए अपील करता है कि पहले से (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोगों, कैंसर, रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होने जैसी) बीमारियों से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम आयु के बच्चे और 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग रेल यात्रा करने से बचें और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें।
 
बयान में कहा गया है कि रेलवे परिवार देश के उन सभी नागरिकों को रेल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है, जिन्हें यात्रा करने की आवश्यकता है।
 
उसने कहा कि हम इस संबंध में सभी नागरिकों का सहयोग चाहते हैं। कृपया किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में अपने रेलवे परिवार से संपर्क करने में न हिचकिचाएं। हम हमेशा की तरह आपसी सहायता करेंगे (हेल्पलाइन नंबर- 139 एवं 138)। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख