Hanuman Chalisa

राजस्थान में कोरोना वायरस के 206 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4534

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (00:36 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 4 और लोगों की गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 125 हो गई है। इस बीच 206 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4534 हो गई है। 
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर व करौली में एक एक संक्रमित की मौत हुई है। अन्य राज्यों के दो लोगों की भी यहां इस संक्रमण के कारण मौत हुई है जिनमें दो माह का एक बच्चा भी है। 
 
राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। 
 
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच राज्य में गुरुवार को रात 9  बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नए मामले आए। राज्य में लगातार दूसरे दिन, एक ही दिन में 200 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। आज उदयपुर में 59, जयपुर में 20, जोधपुर में 36, जालौर में 22, नागौर में 17, सिरोही व बाड़मेर में आठ-आठ, सीकर व अजमेर में सात-सात, झुंझुनू में 5 नए मामले शामिल हैं।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।  राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख