khatu shyam baba

भारत में Covid 19 से 1 दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 18,563 नए मामले आए सामने

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोविड-19 से 1 दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई, वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
ALSO READ: दुनिया भर में कोरोनावायरस संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा की मौत
आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तरप्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान के 8-8, आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना के 7-7, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के 6-6, बिहार के 5, हरियाणा के 4, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में 2-2 और असम तथा हिमाचलप्रदेश में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

युद्ध के बीच ईरान में भूकंप से दहशत, 4.3 तीव्रता के झटके; क्या हुआ न्यूक्लियर टेस्ट?

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन से राहुल सिन्हा तक कई नाम शामिल

अगला लेख