योगी का फरमान UP के हर थाने और जेल में बनाएं कोविड हेल्प डेस्क

अवनीश कुमार
मंगलवार, 23 जून 2020 (20:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में बैठक करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चिकित्सालय, राजस्व न्यायालय/तहसील, हर एक थाना, विकास खंड और जेल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए और कोविड हेल्प डेस्क पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव संबंधी सावधानियों के पोस्टर लगाए जाएं। 
 
कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनेटाइजर उपलब्ध हो। कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। इन कर्मियों को मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएं और सुनिश्चित किया जाए कि कोविड हेल्प डेस्क पर हमेशा एक से दो कर्मी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। 
 
इनका सुबह से शाम तक संचालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही साथ प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों को भी कोविड हेल्प डेस्क बनाने के लिए जागरूक किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख