Hanuman Chalisa

PPE किट पहनकर राप्ती नदी में फेंका कोरोना मरीज का शव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (14:55 IST)
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 2 लोग राप्ती नदी पर बने सिसई पुल पर आए और कोरोना मरीज का शव नदी में फेंककर कर चले गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।
 
वीडियो में 2 लोग शव को नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक ने पीपीई किट पहनी है जबकि दूसरा काले रंग के कपड़े पहने है। मामला बलरामपुर के सिसई घाट के पास पुल का है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 
सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है। 
 
25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर मिश्र को संयुक्त जिला अस्पताल के एल 2 वार्ड में भर्ती कराया गया था। 28 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था।
 
केंद्र ने उत्तर प्रदेश एवं बिहार को निर्देश दिया कि शवों को गंगा और इसकी सहायक नदियों में फेंकने पर रोक लगाई जाए तथा उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक अंतिम संस्कार पर जोर दिया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, 20 मंत्रियों संग लेंगे शपथ

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

अगला लेख