Hanuman Chalisa

दावा: ब्रिटेन में सितंबर और अमेरिका में नवंबर में खत्म होगा वायरस

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (14:10 IST)
कोरोना पूरी दुनिया से कब खत्म होगा, इस बारे में क‍िसी के पास कोई जवाब नहीं है, लेक‍िन नई नई स्‍टडी इसे लेकर अपना आकलन करती रहती है। अब स‍िंगापुर युन‍िवर्स‍िटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी ने कहा है ब्र‍िटेन में स‍ितंबर में कोरोना वायरस का अंत होगा। जबक‍ि अमेर‍िका में यह नवंबर के महीने में खत्‍म हो सकता है।

लॉकडाउन में अपने घरों में कैद लोगों को यह च‍िंता खा रही है क‍ि आखि‍र वे कब तक आजाद हो सकेंगे। अब वैज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस कब तक रहने वाला है।

स्‍टडी के मुताबिक अमेरिका में इसे खत्म होने में 11 नवंबर तक का समय लग सकता है। जबकि इटली में यह 12 अगस्त में खत्म हो जाएगा। वहीं, सिंगापुर को 19 जुलाई में कोरोना वायरस से निजात मिल जाएगी। ये सभी तारीखें मौजूदा हालात, इन्फेक्शन रेट और मौत के आंकड़ों के आधार पर कैलकुलेट की गई हैं। इस वजह से इन मानकों पर असर पड़ने के साथ तारीख बदलने के भी आसार हैं। यह अनुमान इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि ब्रिटेन में जून तक कोरोना के कारण मौतों का सिलसिला खत्म हो जाएगा।

शायद न म‍िले वैक्सीन
वहीं, कुछ दिन पहले ब्रिटिश अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा था कि यह संभव है कि यूके कभी कोविड-19 की वैक्सीन ही न ढूंढ सके। उन्होंने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास के बावजूद यह संभव है कि हमें कभी सफलतापूर्व कोरोना वायरस की वैक्सीन ही न मिले।'

भारतवंशी मंत्री ने कहा था,
'दुनिया के दो बड़े फ्रंटरनर जिन्हें वैक्सीन बनानी है वे ब्रिटेन में हैं- ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और इम्पीरियल कॉलेज लंदन।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख