Hanuman Chalisa

कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटों में 3712 नए मामले, 19509 एक्टिव मरीज

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (10:11 IST)
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण में फिर उछाल दिखाई दिया। पिछले 24 घंटों में 3,712 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 2584 व्यक्तियों ने कोरोना को हराया जबकि महामारी से 5 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 1123 बढ़कर 19509 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अुनसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 64 हजार 544 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार 394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 641 मारे गए और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19509 पर पहुंच गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 12 लाख 44 हजार 298 लोगों को बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
Koo App
महाराष्‍ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले : महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1081 नए मामले सामने आए, जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। मुंबई के 11 वॉर्ड इन दिनों कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां नए मामले अधिक पाए जा रहे हैं। इससे पहले राज्‍य में 24 फरवरी को संक्रमण के 1124 मामले दर्ज किए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, छात्रों के लिए नए नियम लागू

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के काम में तेजी, कालूपुर ओवरब्रिज 4 दिनों तक रात में रहेगा बंद

आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया क्या प्लान?

अगला लेख