Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख बोले, लॉकडाउन के दौरान बढ़े साइबर अपराध

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (11:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अभी तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र के मंत्री का भाजपा पर Corona को लेकर राजनीति करने का आरोप
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच जैसे कि व्हॉट्सऐप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल कर उकसावे वाली सामग्री, अफवाहें फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने जैसे अपराधों में भारी वृद्धि हुई है।
 
देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ऐसी गलत चीजें हो रही हैं, कृपया इससे बचें। इस बीच टिकटॉक के जरिए तेजाब हमले और बलात्कार को बढ़ावा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। उन्होंने आगाह किया कि याद रखिए, महाराष्ट्र अपराध विभाग आप पर नजर रख रहा है। ऐसे पोस्ट करने और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि देशभर में 24 मार्च को लगाए लॉकडाउन को कई चरणों में 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख