Hanuman Chalisa

Data Story : फिर डरा रहा है कोरोना, महामारी ने 9 दिन में ली 4540 लोगों की जान

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (13:05 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 9 दिनों से कोरोनावायरस का कहर फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक ओर कोरोना के एक सब वैरिएंट AY9 की दहशत है तो दूसरी तरफ महामारी से मरने वाले लोगों के आंकड़े भी डरा रहे हैं। पिछले 9 दिन में कोरोना संक्रमण की वजह से 4540 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारत में एक दिन में 14,348 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 13,198 लोग स्वस्थ हुए जबकि संक्रमण की वजह से 805 लोगों की जान गई। महामारी से अब तक 4,57,191 लोग मारे जा चुके हैं।
 
21 अक्टूबर को देश में कोरोना की वजह से 160 लोगों की जान गई थी 23 अक्टूबर को महामारी की वजह से 666 लोग काल के गाल में समा गए और आज स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में 800 से ज्यादा लोगों की मौत ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक बार फिर कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में 1,40,134 लोगों की, कर्नाटक में 38,054 लोगों की, तमिलनाडु में 36,072 लोगों की, केरल में 30,685 लोगों की, दिल्ली में 25,091 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,900 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,105 मरीजों की मौत हुई।
 
बहरहाल यह आंकड़े लोगों को त्योहारी सीजन में ज्यादा सतर्कता बरतने का संकेत दे रहे हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़, मास्क से लोगों की दूरी की तस्वीरे चिंता का विषय बनती जा रही है। महामारी से बचने के लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। पीएम मोदी से लेकर एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया तक सभी कह रहे हैं कि कोरोना अभी गया नहीं है। अत: सावधान रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान: यह नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

गुजरात में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सरकार के सुनियोजित नियोजन से बदलेगा तीर्थस्थलों का स्वरूप

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

अगला लेख