Festival Posters

Data Story : मात्र 136 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, Corona की बढ़ती रफ्तार की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

Webdunia
मंगलवार, 4 मई 2021 (12:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी गवाही सरकारी आंकड़े चीख चीखकर दे रहे हैं। मात्र 4.5 माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ से ज्यादा हो गई।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : भारत में 24 घंटे में 3,57,229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार
7 अगस्त 2020 तक देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 20 लाख से ज्यादा थी जो 16 सितंबर को बढ़कर 50 लाख के पार हो गई। कोरोना की रफ्तार पर यहां भी ब्रेक नहीं लगा और देखते ही देखते 19 दिसंबर तक कोरोना ने 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
 
इसके बाद नए मरीजों की संख्‍या में तेजी से गिरावट आई। फरवरी में एक समय ऐसा लगने लगा था कि देश से कोरोना खत्म हो रहा है। नए मरीज बहुत कम आ रहे थे। एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी तेजी से कम हो रही थी। सब कुछ सामान्य होने लगा था।
 
अचानक देश में कोरोना की नई लहर ने तबाही मचा दी। 2 माह बाद ही यहां प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे। 4 मई को तो देश में 4 लाख नए मरीज मिले।

ALSO READ: IPL पर कोरोना का कहर, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच भी स्थगित
पहली लहर में लगभग 130 दिनों में 80 लाख लोग कोरोना के शिकार हुए थे तो ताजा लहर में 19 दिसंबर से 4 मई तक मात्र 136 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित मिले।

नए मामले और कुल मामलों के साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी हैरान करने वाली है। भारत में इस समय 34,47,133 मरीजों का उपचार चल रहा है। देश में इस समय अस्पतालों की कमी है, मरीजों के लिए बेड्स नहीं है, मेडिकल ऑक्सीजन के लिए मरीज तरस रहे हैं और दवा‍इयों की कमी ने हजारों मरीजों को तड़प तड़प कर मरने पर मजबूर कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान बढ़ा रहा मुश्किलें

LIVE: बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

अगला लेख