Hanuman Chalisa

Corona काल में क्रिकेट की वापसी से डेविड वार्नर हुए खुश...

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (21:15 IST)
साउथम्पटन। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का कहना है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के बीच क्रिकेट की वापसी से उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज चल रही है। वार्नर ने कहा, क्रिकेट की वापसी से खुशी हो रही है और हम ऐसा ही चाहते थे।

दोनों टीमों के बीच फिलहाल तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में दो रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है।

वार्नर ने कहा, क्रिकेट की वापसी से खुशी हो रही है और हम ऐसा ही चाहते थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने अंत में काफी अच्छी गेंदबाजी की और हमें इस मुकाबले में पछाड़ा।

उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से हमें थोड़ी और कोशिश करनी चाहिए थी और बॉउंड्री के मौके भुनाने चाहिए थे। हमें मध्य ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करनी चाहिए थी और साथ ही बाउंड्री लगाने का प्रयास करना चाहिए था।

सलामी बल्लेबाज ने कहा, यह पहली बार है जब हम इंग्लैंड में हैं और हमें अपशब्द नहीं कहे गए हैं। यह अच्छा है। आप दर्शकों के बीच में मैदान में आना-जाना करते हैं। इससे हमें घर में और बाहर खेलना अच्छा लगता है। घर और बाहर में खेलने के अलग-अलग फायदे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज दर्शकों के बिना खेली जा रही है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख