Hanuman Chalisa

राष्ट्रीय लोकदल ने की महंगाई भत्ते पर लगाई गई रोक हटाने की मांग

अवनीश कुमार
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (18:09 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर राज्य कर्मचारी कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता के लिए कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार उसका उत्साहवर्धन न कर उसके महंगाई भत्ते पर रोक लगा रही है।

केंद्र सरकार के साथ-साथ उत्तरप्रदेश सरकार का यह निर्णय अन्याय पूर्ण है। कर्मचारी विरोधी इस फैसले पर सरकार पुनर्विचार करे व इसे वापस ले।

अनिल दुबे ने कहा कि जहां राज्य कर्मचारी एक तरफ बिना अवकाश लिए अपनी जान पर खेलकर सामान्य दिनों से दुगना काम कर रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार उन्हें हतोत्साहित कर रही है। पेंशन पर निर्भर रहने वाले बुजुर्गों के लिए तो ये और भी घातक है।

अनिल दुबे ने राज्य सरकार से मांग कि तत्काल राज्यकर्मियों ओर शिक्षकों के महंगाई भत्ते ओर पेंशनरों को महंगाई राहत शुरू की जाए ताकि वे पूरे मनोबल के साथ जनता की सेवा के साथ अपने परिवार के दायित्वों का ढंग से निर्वहन कर सकें।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते पर लगाई गई पाबंदी को लेकर उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस भी वापसी की मांग कर चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: 'इस्लामपुरा' का नाम बदलकर फिर रखा 'कृष्णनगर', इन 9 जगहों को मिली पुरानी पहचान

क्या भारत एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है? पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील या आने वाले संकट की चेतावनी?

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

अगला लेख