khatu shyam baba

Corona के एक्टिव मामलों में आई गिरावट, मार्च 2020 के बाद पहली बार इतने अच्छे हालात

Webdunia
सोमवार, 16 अगस्त 2021 (11:54 IST)
नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 32,937 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 3,22,25,513 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,81,947 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है।

ALSO READ: वैक्सीन है सुरक्षा कवच : भारत में कोरोना की कितनी वैक्सीन है? जानिए एक क्लिक पर
 
सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,31,642 हो गई है। रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,85,336 थी जो घटकर सोमवार को 3,81,945 रह गई। यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जो मार्च के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

ALSO READ: शोध - आंसुओं से भी हो सकता है कोरोना!
 
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 21 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। रविवार को 11,81,212 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक कुल 49,48,05,652 जांचें की जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर, कोविड-19 टीके की अब तक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

खत्म होने वाला है US-इसराइली सुरक्षा कवच? पलट सकती है जंग की बाजी

स्‍वच्‍छ इंदौर के सिस्‍टम ने ली 2 बेगुनाहों की बलि, क्‍या है सीवरेज सफाई पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन, मौत पर कितना मुआवजा?

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, यहां बारिश का अलर्ट

भारत में कितने युवाओं की जॉब ले डूबेगी एआई 'सुनामी'?

अगला लेख