CM अरविंद केजरीवाल ने US एंबेसी के स्मिथ के साथ की कोविड को हराने की रणनीति पर चर्चा

Webdunia
शनिवार, 22 मई 2021 (18:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में यूएस एंबेसी के चार्ज डी'अफेयर्स (प्रभारी राजदूत) डेनियल बी. स्मिथ ने आज सीएम अरविंद केजरीवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। दोनों नेताओं ने कोविड महामारी से निपटने के लिए दिल्ली और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
ALSO READ: वैक्सीन का टोटा : दिल्ली में बंद हुआ 18 प्लस का वैक्सीनेशन, CM केजरीवाल ने केंद्र को दिए 4 सुझाव
दोनों नेताओं ने अपने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल ने डेनियल बी. स्मिथ को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यूएस एंबेसी के चार्ज डी'अफेयर्स (प्रभारी राजदूत) डेनियल बी. स्मिथ ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच कोरोना महामारी से निपटने को 
 
लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई कि किस प्रकार दिल्ली और अमेरिका मिलकर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए काम कर सकते हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि जब कोविड-19 की स्थिति समान्य हो जाएगी, तो वे दोबारा बैठक करेंगे।
 
अरविंद केजरीवाल ने एंबेसी के सभी लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जाना और डेनियल बी. स्मिथ को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।

सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि यूएस एंबेसी के चार्ज डी'अफेयर्स (प्रभारी राजदूत) डेनियल बी. स्मिथ और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि कैसे दिल्ली और अमेरिका राज्य मिलकर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए काम कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख