Hanuman Chalisa

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona के 4998 नए मामले, 7.24 फीसदी हुई संक्रमण की दर

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (01:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 4998 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण की दर 7.24 प्रतिशत हो गई है जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है। इस बीच राजधानी में रिकॉर्ड 69,051 नमूनों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,998 हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, सात नवंबर से दिल्ली में मामले और संक्रमण दर में कमी आ रही है। आज 5000 से कम मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई तथा संक्रमण दर 7.24 फीसदी है। उम्मीद है कि आगे भी आंकड़े कम होते जाएंगे।

दिल्ली की जनता और दिल्ली की सरकार मिलकर संक्रमण की तीसरी लहर पर जीत हासिल करेगी। कृपया सभी एहतियात बरतते रहें।बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में अब तक की सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी। शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि गुरुवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी।

इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गई है जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 33,147 आरटी-पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है। गुरुवार को 64,455 नमूनों की जांच की गई थी।राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आए थे और और 18 नवंबर को कोविड-19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,61,742 हो गए हैं जिसमें से 5,16,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि राजधानी में उपचाराधीन मामलों की संख्या 36,578 है, जो शुक्रवार को 38,181 थी। दिल्ली में निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को बढ़कर 5331 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने कहा है दिल्ली के पास इस तरह की पर्याप्त व्यवस्था है कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर कुछ सप्ताह के भीतर शहर की पूरी जनता का टीकाकरण किया जा सके।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख