Hanuman Chalisa

COVID-19 : दिल्ली में Corona रिकवरी दर 98 फीसदी के पार, सक्रिय मामलों में आई गिरावट

Webdunia
रविवार, 31 जनवरी 2021 (00:30 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामले घटकर 1400 के करीब पहुंच गए हैं। राहत की बात यह भी है कि रिकवरी दर अब भी 98 फीसदी के पार है।

दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 115 और घटकर अब 1,436 रह गए। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 183 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,34,956 तक पहुंच गई है, जबकि 290 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,22,671 हो गई। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.06 फीसदी पहुंच गई है।

इस दौरान आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,849 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 68,967 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ के पार पहुंच गई है। प्रत्‍येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,62,143 है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया

घर में गार्डनिंग का शौक हैं तो जान लीजिए पौधों से जुड़े ये गोल्डन वास्तु रूल्स

TCS के बाद विप्रो में बवाल, सहकर्मी ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बनाया दबाव, नौकरी छोड़ने को किया मजबूर

अधिक क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: योग्यता छिपाई तो जाएगी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने बताया क्यों है जरूरी

अगला लेख