तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद कांधलवी के फार्महाउस पर क्राइम ब्रांच का छापा

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (23:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी के फार्महाउस पर छापेमारी की। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर यहां धार्मिक सभा का आयोजन करने के लिए कांधलवी पर मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के शामली जिले में स्थित कांधलवी के फार्महाउस पर छापेमारी की गई।
 
शहर के निजामुद्दीन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर कांधलवी और 7 अन्य लोगों पर लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर सभा आयोजित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था।
 
आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और अन्य धाराओं में निजामुद्दीन के थाना प्रभारी ने मामला दर्ज किया था। 
 
मार्च में निजामुद्दीन में आयोजित हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया था और उनमें से बहुत से लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निजामुद्दीन क्षेत्र को संक्रमण की अधिकता वाल क्षेत्र (हॉटस्पॉट) घोषित कर दिया गया था।
 
सोमवार को जारी एक वक्तव्य में बताया गया था कि कांधलवी इस समय घर पर क्वारंटाइन में है और उसने रमजान के महीने में लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने को कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख