Hanuman Chalisa

Lockdown में दिल्ली सरकार का सेल्फी एप, पृथक वास में रह रहे लोगों पर नजर

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (15:56 IST)
नई दिल्ली। घर में ही पृथक रह रहे लोगों की आवाजाही पर संदेह को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार उनसे जल्द ही एक मोबाइल एप के माध्यम से सेल्फी भेजने के लिए कहेगी।

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घर में पृथक वास में रह रहे लोगों को अपने मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहें। यह कदम उठाने का उद्देश्य लोगों की आवाजाही पर नजर रखना है।

अधिकारियों के मुताबिक यह देखा गया कि कुछ लोग जिन्हें सरकार ने घर में ही पृथक किया है वे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह एप घर में पृथक वास में रह रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने में काफी सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन को घर में पृथक वास में रह रहे लोगों की आवाजाही पर संदेह होगा तो उसे घर में सेल्फी लेकर एप के माध्यम से नियंत्रण कक्ष में भेजने के लिए कहा जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को उनके संबंधित जिले में तकनीक को अपनाने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि हमें सरकार से निर्देश मिला है। मोबाइल एप का इस्तेमाल उन इलाकों में किया जाएगा जिन्हें जिला प्रशासन ने निरूद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा है। एप का परीक्षण जारी है।

पुलिस के मुताबिक घर में पृथक रहने के नियमों का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने छह अप्रैल तक 250 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख