Hanuman Chalisa

7 जून से चलेगी दिल्ली मेट्रो, अनलॉक में दी गई हैं ये छूटें

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (19:00 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर सोमवार से दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। 7 जून 2021 से शर्तों के आधार पर मेट्रो ट्रेन सेवा बहाल करने की अनुमति दी गई।
 
केजरीवाल शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 7 जून दिल्ली में बाजार और मॉल खुलेंगे। बाजारों को ऑड ईवन की तर्ज पर खोला जाएगा। 50% पैसेंजर के साथ दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चलाने की भी इजाजत दे की गई है।

सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के सभी कर्मचारी दफ्तर आएंगे, ग्रुप के 50 प्रतिशत कर्मचारी दफ्तर से काम करेंगे। निजी दफ्तर भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की चेतावनी दे दी है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। हम यह ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं कि इसके चरम पर पहुंचने पर 37,000 मामले आ सकते हैं।
 
उल्लेखनीय  है कि पिछले हफ्ते सरकार ने दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी थी। दिल्ली में लॉकडाउन 19 अप्रैल को लगाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख