rashifal-2026

दिल्ली अनलॉक की नई गाइडलाइन, स्टेडियम और खेल परिसर खुलेंगे, दर्शकों को अनुमति नहीं

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (13:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने रविवार को अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी। सोमवार से स्टेडियम और खेल परिसरों को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति दी है। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स फिलहाल बंद ही रहेंगे। 
 
राजधानी में स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, सांस्कृतिक आयोजन भी नहीं किए जा सकेंगे। इंटरटेनमेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क भी बंद रहेंगे।
 
वहीं, दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की बसों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन होता रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते डीडीएमए ने जिम और योग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही बारात घरों और होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

22 फरवरी को मेरठ को मिलेगा रफ्तार का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी

सूडान : अस्थाई शिविरों में हज़ारों बच्चों को नाज़ुक उम्मीदों का आसरा

Shama Obaid Islam कौन हैं और Bangladesh में Tarique Rahman सरकार से क्यों चर्चाओं में

वडोदरा, गांधीनगर समेत 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

PM मोदी 28 फरवरी को गुजरात दौरे पर, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

अगला लेख