'पीएम केयर्स फंड' के संबंध में विवादित ट्वीट, सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (16:17 IST)
बेंगलुरु। पीएम केयर्स फंड के खिलाफ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्वीट में कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।

शिमोगा जिले में सागर कस्बे की पुलिस ने बुधवार को प्रवीण केवी नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में निराधार आरोप लगाकर जनता के बीच अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने मामला दर्ज किए जाने की निंदा की है। आईपीसी की धाराओं 153 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है जो लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए अकारण उकसाने से संबंधित है।

शिकायत में आरोप है कि आईएनसी इंडिया ट्विटर अकाउंट से 11 मई को शाम छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संदेश डालकर पीएम केयर्स कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिए लोग दान दे रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और ट्विटर हैंडल को संभालने में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता सुभाष अग्रवाल ने मामला दर्ज होने की निंदा करते हुए कहा, विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सरकार पर सवाल खड़े करे।
अगर विपक्ष की आवाज दबा दी गई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।अग्रवाल ने यह भी कहा कि पार्टी ने हमेशा कहा है कि जब प्रधानमंत्री राहत कोष पहले से है तो 'पीएम केयर्स फंड' की कोई जरूरत नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख