Hanuman Chalisa

कोरोना से जूझ रहे मरीजों को हौसला दें, WhatsApp पर फिजूल का ज्ञान न बांटें

Webdunia
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (23:14 IST)
दुनिया आज कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। तमाम दावों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमराई हुई हैं। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही वायरस से मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी कई खबरें या मैसेज फॉरवर्ड हो रहे हैं, जिनमें कोरोनावायरस पर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और जानकारियों की बाढ़ आ गई है। कोरोना के इलाज के देसी नुस्खे और दवाइयां बताई जा रही हैं। ऐसे मैसेज से भय और डर का माहौल बन रहा है। कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए यह वक्त हौसलाअफजाई का है।
ALSO READ: दिल्ली में बढ़े Corona के बेतहाशा मामले, मुंबई को भी पीछे छोड़ा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग सकारात्मक रूप से किया जा सकता है। महामारी के भयावह माहौल में जान से खिलवाड़ न करते हुए ऐसे मैसेज और जानकारी को फॉरवर्ड करने के बजाए उसके सचाई और सोर्स का पता लगाएं। फिजूल का ज्ञान किसी के जीवन के लिए घातक बन सकता है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे Corona के मामले, लॉकडाउन पर विचार कर रहा प्रशासन
कोरोना से जूझ रहे लोगों को भी ऐसे मैसेज के प्रति सावधान रहना होगा। किसी भी मैसेज में बताई दवाई और घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को यह वक्त हौसला देने का है, न कि ज्ञान बांटने का। हमें सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक माहौल बनाना होगा ताकि जल्द से जल्द यह कोरोना महामारी को खत्म किया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख