covid-19 की जांच का ब्योरा रख रहा डॉक्टर वायरस की चपेट में

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (09:03 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की एक सरकारी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच से जुड़े नमूनों का ब्योरा रख रहा डॉक्टर रविवार को खुद इस महामारी की चपेट में आ गया।
 
सरकारी महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन ज्योति बिंदल ने बताया कि हमारी वायरोलॉजी लैब में मरीजों के नमूनों की कोविड-19 की जांच से जुड़े ब्योरे के प्रबंधन के लिए संस्थान के ही फिजियोलॉजी विभाग में डिमॉन्स्ट्रेटर के पद पर कार्यरत डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
ALSO READ: Corona Virus : इंदौर में ग्रीन श्रेणी के 125 से अधिक अस्पतालों की OPD शुरू
बिंदल ने हालांकि स्पष्ट किया कि वायरोलॉजी प्रयोगशाला में मरीजों के नमूनों की कोविड-19 की जांच के वैज्ञानिक काम से इस डॉक्टर का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं था। 
 
डीन ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित डॉक्टर की हालत ठीक है और उन्होंने उसे एक अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। उसके संपर्क में आए महाविद्यालय के कर्मचारियों और अन्य लोगों को पृथक किया जा रहा है।
ALSO READ: Corona काल में खलनायक, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर हमला
गौरतलब है कि महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की वायरोलॉजी लैब में कोविड-19 की जांच के लिए इन दिनों बड़ी तादाद में मरीजों के नमूने जांचे जा रहे हैं। इनमें इंदौर के साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के मरीजों के नमूने भी शामिल हैं।
 
सरकारी महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच), महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़ा है। पिछले दिनों में एमवायएच की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर, नर्स और कुछ अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख