DSGMC ने दान किया 20 किलो सोना-चांदी, 60 दिन में बनेगा 125 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (11:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) ने शहर में 125 बिस्तर वाला कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए 20 किलोग्राम सोना और चांदी दान किया है। अस्पताल के निर्माण के लिए गहने बाबा बचन सिंह जी कारसेवा वाले को सौंप दिए गए हैं।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अस्पताल को रिकॉर्ड 60 दिनों में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोना और चांदी जरूरी नहीं है, स्वास्थ्य सेवा सबसे जरूरी है। हम इसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए करना चाहते हैं।

सिरसा ने बताया कि अस्पताल में व्यस्कों के लिए 35 आईसीयू बिस्तर और बच्चों के लिए चार आईसीयू बिस्तर होंगे। महिलाओं के लिए अलग से वार्ड भी होगा। अभी यहां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज किया जाएगा और बाद में इसे आम अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के रकाबगंज में डीएसजीएमसी पहले ही 400 बिस्तर वाला कोविड देखभाल केन्द्र चला रहा है, जिसमें ऑक्सीजन सांद्रक सहित सभी उपकरण मौजूद हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख