Hanuman Chalisa

मिस्र के अस्पताल में आग लगने से कोरोनावायरस से संक्रमित 7 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (09:46 IST)
काहिरा। मिस्र के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से कोविड-19 के 7 मरीजों की मौत हो गई। अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर मेाहम्मद अल शरीफ ने बताया कि मिस्र के उत्तरी तट के पास अलेक्जेंड्रिया में एक निजी अस्पताल के कोरोनावायरस कक्ष में आग लग जाने से 6 पुरुषों एवं 1 महिला की मौत हो गई।
 
नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लोक अभियोजकों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिला है कि सबसे पहले आग कक्ष के एयर कंडीशनर में लगी।
ALSO READ: 50 लाख लीटर पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी साणंद की आग
v बाडरावी अस्पताल ने एक बयान में कहा कि कुछ ही सेकंड में भयानक आग लग गई और तेजी से आग फैलने के कारण हमारा कोई कर्मी हालात पर काबू नहीं कर पाया। अभियोजकों ने बताया कि अन्य 1 मरीज झुलस गया और शेष को बाहर निकाल लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख