Hanuman Chalisa

यूपी में अगर आना है तो गुजरना होगा जिला प्रशासन के सघन चेकिंग अभियान से...

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (15:33 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में तेज से बड़ा रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार अब बेहद सख्त हो गई है और अब किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होने देना चाहती है जिसके चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अब बाहर से आ रहे लोगो की भी चेंकिग करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बस, ट्रेन व अन्य साधनों से बाहर से आने वाले यात्रियों की चेंकिग जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है।



ALSO READ: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 8 महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित
 
बीते 15 अप्रैल से प्रदेश में विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों से आने वाले 1,51,864 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 10150 व्यक्तियों के कोविड टेस्ट किए गए जिनमें 281 कोविड पॉजिटिव पाए गए उन सभी को कोविड नियमों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है तो वहीं उत्तरप्रदेश के समस्त राज्य सीमाओं पर भी जिला प्रशासन के द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है और वहीं झांसी और ललितपुर होते सहित अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की राज्य सीमा पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है।



गौरतलब है कि बीते गुरुवार तक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 22,439 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 1,29,848 कोरोना के एक्टिव मामले में से 66,528 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख