राजस्थान में पूर्व मंत्री भाटी का कोरोना से निधन

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (12:05 IST)
अजमेर। राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपमंत्री ललित भाटी का बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
 
उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। अजमेर शहर के कांग्रेस के वरिष्ठ एवं राजनीति के परिपक्व नेता के तौर पर पहचान रखने वाले भाटी की 19 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। मंगलवार रात गम्भीर हालत में उन्हें स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बुधवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है तथा पत्नी एवं बहू भी संक्रमित हैं।
 
भाटी पहली बार 1985 में अजमेर के केकड़ी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे और राजस्थान विधानसभा में उनके बोलने से प्रभावित होकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर ने उन्हें चिकित्सा महकमें में उपमंत्री का दायित्व सौंपा था।
 
वह 1998 में अजमेर पूर्व से भी विधायक का चुनाव जीते थे। उन्हें छोटी उम्र में ही राजनीति की गहरी समझ थी। भाटी ने अजमेर से ही 'दैनिक रोजमेल' का प्रकाशन कर पत्रकारिता में भी दखल रखा। दिवंगत भाटी अजमेर के सुप्रसिद्ध बीड़ी उद्योगपति रहे शंकरसिंह भाटी के पुत्र थे।
 
भाटी के निधन से अजमेर में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई। यहां के कोली समाज पर उनकी अच्छी पकड़ रही है जो कि कांग्रेस का ही वोट बैंक माना जाता रहा है। उनके निधन पर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे अपमानजनक शब्‍द

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

आखिर थाइलैंड और कंबोडिया में क्यों हो रही है जंग, क्या है विवाद की वजह

चुनाव आयोग की धोखाधड़ी के 100 फीसदी सबूत, राहुल गांधी के आरोप पर क्या कहा EC ने

भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील की मुख्य बातें, जानिए किस क्षेत्र को मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख