Hanuman Chalisa

फेसबुक ने हटाया PIB का 'वैक्सीन से मौत' से जुड़ा फैक्ट चेक, सरकार नाराज

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (08:26 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के बीच जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही वैक्सीन से मौत से जुड़ा पीआईबी का फैक्ट चेक फेसबुक और इंस्टाग्राम ने हटा दिया। हालांकि सरकार की आपत्ति के बाद इसे कंपनी ने दोबारा पोस्ट कर दिया।

ALSO READ: Fact Check: क्या वैक्सीन लेने वालों की 2 साल में हो जाएगी मौत? जानिए ‘नोबेल विजेता’ के वायरल दावे का सच
दरअसल पीआईबी फैक्ट चेक के हैंडल से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। इसमें PIB ने एक वायरल पोस्ट का खंडन किया गया था, जिसमें फ्रांस के नोबल विजेता लुक मॉन्टेग्नियर के हवाले से दावा किया जा रहा था कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति की दो सालों में मौत हो सकती है।
 
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, इस पोस्ट को दोनों प्लेटफॉर्म्स ने बगैर किसी स्पष्टीकरण के हटा दिया। साथ ही फेसबुक ने एक चेतावनी भी जारी की, जिसमें कहा गया कि 'झूठी खबरें' शेयर करने के कारण PIB के पेज को अनपब्लिश किया जा सकता है। इस पर बवाल मच गया। पीआईबी ने इस मामले से आईटी मंत्रालय को अवगत कराया।
 
मंत्रालय ने तुरंत ई मेल से इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई। कुछ ही देर बाद दोनों प्लेटफॉमर्स पर इस पोस्ट को बहाल कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख