Hanuman Chalisa

एफडीए ने Covid 19 के इलाज के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (10:42 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या कम करने में मदद के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और वीर बायोटेक्नोलॉजी की दवा को मंजूरी दे दी है।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीन: विदेशों से टीका क्यों नहीं मंगवा पा रहीं राज्य सरकारें?
 
यह दवा कोविड-19 के उन मरीजों के लिए है जिनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। पहले से उपलब्ध ऐसी ही 2 दवाओं की मांग बहुत कम है, क्योंकि उनके वितरण में साजोसामान संबंधी बाधाएं हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भ्रम की स्थिति है।
 
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी इनके इलाज को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों को नजदीक के दवा विक्रेताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये दवाएं किसी मरीज में बीमारी के लक्षण दिखाई देने के 10 दिनों के भीतर देनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख