Publish Date: Sat, 04 Apr 2020 (09:22 IST)
Updated Date: Sat, 04 Apr 2020 (09:28 IST)
नई दिल्ली। Covid-19 महामारी के कारण फुटबाल के अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय ने भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप स्थगित करने का शनिवार को फैसला किया।
यह टूर्नामेंट 2 नवंबर से 21 नवंबर तक देश के 5 परिसरों में होना था। फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप ने यह फैसला किया। फीफा ने एक बयान में कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम तक कोरोना से 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि इसके संक्रमण के मामले 10 लाख को पार कर गए। भारत में कोरोना पॉजिटिव 3 हजार के पार होने के साथ 90 लोग काल के ग्रास बन गए।