Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग, देश में 6.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना नमूनों की जांच

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (11:32 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (CoronaVirus) के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 21 सितंबर को कुल परीक्षण का आंकड़ा 6.5 करोड़ को पार कर गया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 21 सितंबर को कोरोना वायरस के नौ लाख 33 हजार 185 नमूनों की जांच की गई।
 
देश में 21 सितंबर तक कोरोना के कुल नमूनों की जांच का आंकड़ा छह करोड़ 53 लाख 25 हजार 779 पर पहुंच गया। 20 सितंबर को एक दिन में रिकार्ड 12 लाख छह हजार 806 नमूनों की जांच की गई थी।
 
देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक जांच की संख्या दस हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। 7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को 6 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया।
 
इससे पहले देश में 3 सितंबर को आए आंकड़ों में रिकॉर्ड 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकॉर्ड था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन क्यों हुआ रद्द, कांग्रेस ने किया EC का घेराव, अब क्या होगा पार्टी का अगला कदम

मिसाइलें तैयार! भारत ने पहली बार तैनात किए 'रेडी-टू-फायर' परमाणु हथियार, दुनिया में खलबली

महंगाई, इम्पोर्ट ड्यूटी और पीएम की अपील, सूरत में सोने के व्यापार में 80% की भारी गिरावट, लोग शेयर बाजार की ओर मुड़े

यूपी में डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

अगला लेख