Corona से जंग, बड़े काम का है यह नंबर, Whats App पर मिलेगी अस्पतालों में बेड्‍स की जानकारी

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (12:38 IST)
भोपाल। कोरोना से जंग में मध्यप्रदेश सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन के साथ ही रेमडेसिविर जैसी जीवन रक्षक दवाइयों को कोरोना मरीजों तक पहुंचाने के लिए एक सिस्टम तैयार किया गया है।
 
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने एक Whats App नंबर 9407299563 जारी किया गया है। इसे प्रदेश के सभी लोगों को अपने मोबाइल में जरूर सेव कर रखना चाहिए। अगर आप या आपका कोई परिजन कोरोना संक्रमित है और उसे तुरंत बेड की आवश्यकता है। इस नंबर पर hi लिखकर भेज दीजिए। 

तुरंत जवाब आएगा, नमस्कार। COVID-19 अस्‍पतालों की सूची एवं अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी प्रदाय करने हेतु मध्यप्रदेश शासन की इस सुविधा में आपका स्‍वागत है। जिला वार सूची प्राप्त करने हेतु 1 टाइप करें।

अगर आप 1 टाइप कर मैसेज सेंड करते हैं तो तुरंत आपको जिलों के नाम और उसके आगे 2 अंकों के नंबरों वाली एक लिस्ट प्राप्त होगी।

उदाहरण के लिए अगर आप इंदौर के अस्पतालों में खाली बेड्स की जानकारी चाहते हैं तो आपको 17 टाइप करना होगा। अनूपपुर जिले के लिए 43 अथवा जबलपुर जिले के लिए 24 टाइप करें। कृपया एक बार में किसी एक जिले का ही चयन करें।

अगर आपने 17 टाइप किया तो जवाब मिलेगा आपके द्वारा चयनित Indore जिले में कुल 19 अस्पतालों  में COVID -19  हेतु उपचार सुविधा उपलब्ध है| अस्पतालों की संख्या अधिक होने के कारण पूर्ण सूची यहां दिखाया जाना संभव नहीं है। बहरहाल इस संदेश के साथ एक लिंक दी जाती जिस पर आप बेड्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद अगर आप 1 टाइप करते हैं तो आपकी मदद की जाती है, 2 टाइप करने पर मैसेज आता है, हमसे संपर्क करने के लिए धन्यवाद। पुनः आरंभ करने के लिए कृपया 'hi' टाइप करें 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख