Hanuman Chalisa

मुंबई के धारावी में कंट्रोल हुआ कोरोना, WHO ने सराहा

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (14:24 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक धारावी में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों की सराहना की है और वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय एकता एवं वैश्विक एकजुटता के साथ सामुदायिक सहभागिता की जरूरत को रेखांकित किया।
 
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित धारावी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां की आबादी 6,50,000 है। इस बस्ती में लोग संकीर्ण रास्तों और खुले नालों-गटरों के साथ जर्जर इमारतों और झोंपड़ियों में रहते हैं।
 
धारावी में पहला कोविड-19 मरीज 1 अप्रैल को मिला था। इससे करीब तीन हफ्ते पहले 11 मार्च को मुंबई में पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था।
 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेदरोस अधानोम गेब्रेयसस ने कहा कि विश्वभर से कई उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि भले ही प्रकोप प्रचंड हो लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
 
गेब्रेयसस ने कहा, इनमें से कुछ उदाहरण हैं इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया तथा धारावी में भी- जो मुंबई महानगर का बेहद घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
 
धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई। समूची मुंबई में कोविड-19 के 88,000 मामले सामने आए हैं और 5,129 लोगों की मौत हुई है।
 
मुंबई के धारावी में इस समय केवल 166 मरीज उपचाराधीन हैं और 1,952 मरीजों को अब तक अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
 
ग्रेबेयसस ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता एवं वैश्विक एकजुटता के साथ आक्रामक कार्रवाई ही कोविड-19 वैश्विक महामारी को खत्म कर सकती है। उन्होंने वायरस को नियंत्रित करने के लिए नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक एकजुटता के महत्व पर भी जोर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख